लेबनान पर अवैध राष्ट्र इस्राईल के बर्बर हमलों के बीच तुर्की की नौसेना के जहाज़ बैरुत पहुँच गए हैं। लेबनान में इस्राईल की ओर से मचाये जा रहे जनसंहार के बीच तुर्की इस देश से अपने नागरिकों को बाहर निकाल रहा है। बुधवार देर रात तुर्किये के 2,000 से अधिक नागरिक और कुछ विदेशी लोग इस पर सवार हुए।
एसोसिएटेड प्रेस’ के अनुसार तुर्किये के नागरिकों को नौसेना द्वारा संचालित टीसीजी बेराकटार और टीसीजी सैंकटर पोतों के जरिए स्वदेश पहुंचाया जाएगा। दक्षिणी तुर्किये स्थित मेर्सिन बंदरगाह से बुधवार सुबह छह जहाज 300 टन मानवीय आपूर्ति लेकर बेरूत पहुंचे थे, जिनमें भोजन, स्वच्छता किट, बर्तन, तंबू, बिस्तर और कंबल शामिल हैं।
तुर्की के नागरिकों के अलावा बुल्गारिया, रोमानिया और कजाकिस्तान के लोगों ने भी तुर्की के जहाजों पर जाने के लिए आवेदन किया था।